स्थापना के 7 साल बाद बंद हुआ शॉर्ट फॉर्म वीडियो प्लैटफॉर्म डबस्मैश

अमेरिकी शॉर्ट फॉर्म वीडियो प्लैटफॉर्म डबस्मैश अपनी स्थापना के करीब 7 साल बाद 22 फरवरी को आधिकारिक रूप से बंद हो गया। 2020 में डबस्मैश का अधिग्रहण करने वाली रेडिट ने इसकी अधिकांश सेवाओं को अपनाने के बाद इसे बंद करने का फैसला किया है। डबस्मैश अब एप्पल एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं होगा।