बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के दावे के विपरीत विराट कोहली के बयान 'टी20I की कप्तानी छोड़ने पर मुझसे यह नहीं कहा गया था कि आप कप्तानी न छोड़ें' के बाद कपिल देव ने दोनों को लेकर कहा है, "स्थिति को नियंत्रित करिए।" उन्होंने कहा, "सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे की बुराई करना सही नहीं होगा...आप देश के बारे में सोचिए।"