inshorts

स्थिर क्यूब्स को हिलते हुए दिखाने वाला ऑप्टिकल इल्यूज़न हुआ वायरल

एक ऑप्टिकल इल्यूज़न का वीडियो ट्विटर पर काफी शेयर किया जा रहा है जिसमें दो स्थिर क्यूब (घन) अलग-अलग दिशाओं में चलते हुए दिखते हैं। इन क्यूब्स की बाउंड्री का रंग एक बार सफेद और एक बार काला होता है और ये हिलते हुए लगते हैं जबकि वास्तव में ये स्थिर हैं। एक यूज़र ने इसे 'रिवर्स फाई इल्यूज़न' बताया।