स्निकर्स की निर्माता कंपनी ने ऐड में ताइवान को एक देश बताने पर चीन से मांगी माफी
स्निकर्स कैंडी बार की निर्माता कंपनी 'मार्स रिग्ली' ने स्निकर्स के प्रोडक्ट लॉन्च के दौरान विज्ञापन में कथित तौर पर ताइवान को एक देश बताने पर चीन से माफी मांगी है। इवेंट की वायरल तस्वीरों-वीडियो में स्निकर्स बार को केवल दक्षिण कोरिया, मलेशिया व ताइवान जैसे 'देशों' में उपलब्ध बताया गया था। बकौल रिग्ली, कंटेंट में बदलाव किया गया है।