स्निफर कुत्ते ने अमेरिका में टमाटर से लदे ट्रक में ₹80 करोड़ की कोकीन का पता लगाया
लास वेगास (अमेरिका) के पुलिस विभाग के एक स्निफर कुत्ते ने टमाटरों से लदे ट्रक में छिपी तकरीबन ₹80-करोड़ की 100 किलोग्राम कोकीन का पता लगाया। पुलिस ने बताया कि विभाग ने अजीब तरीके से ड्राइविंग को लेकर ट्रक रुकवाया और इसके बाद स्निफर डॉग ने ट्रक में ड्रग्स की उपस्थिति को लेकर संकेत दिया जिससे ड्रग्स का पता चला।