स्नैक्स का लालच देकर नाबालिग लड़कों ने एमपी में 6 वर्षीय बच्ची का किया गैंगरेप, पकड़े गए

पुलिस ने बताया कि बैतूल (मध्य प्रदेश) में एक 6 वर्षीय बच्ची को बिस्किट और चिप्स का लालच देकर 15-16 साल के दो लड़कों ने खेत में ले जाकर कथित तौर पर उसका गैंगरेप किया। इंस्पेक्टर अपाला सिंह ने कहा, "दोनों किशोरों को हिरासत में ले लिया गया है...हम चाहते हैं कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो।"