स्नैप के सीईओ ने की 20% छंटनी की योजना की पुष्टि, कहा- घाटा घटाने के लिए घटानी होगी लागत
स्नैप के सीईओ ऐवन स्पीगल ने पुष्टि की है कि कंपनी 20% कर्मचारियों की छंटनी करेगी। उन्होंने कहा कि 8% की नवीनतम तिमाही राजस्व वृद्धि 'उम्मीद से काफी कम' थी। बकौल स्पीगल, "राजस्व वृद्धि की...कम दर को देखते हुए...यह स्पष्ट हो गया है कि हमें अपने घाटे को कम करने के लिए कॉस्ट स्ट्रक्चर को कम करने की ज़रूरत है।"