ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील अगले कुछ सप्ताह में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के ज़रिए ₹1,875 करोड़ ($25 करोड़) जुटाने के लिए ड्राफ्ट पेपर (डीआरएचपी) जमा करने की योजना बना रही है। बकौल रिपोर्ट, कंपनी ने 2022 की शुरुआत में लिस्टिंग का लक्ष्य रखा है। कंपनी के सबसे बड़े शेयरहोल्डर अलीबाबा और सॉफ्टबैंक अपने शेयर नहीं बेचेंगे।