मुंबई के खार में एक स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर 9 लड़कियों को रेस्क्यू किया है। बचाई गईं लड़कियों में 5 थाइलैंड की, 2 मिजोरम और 1-1 नागालैंड व दार्जिलिंग की हैं। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर स्पा से ₹15,000, 1 फोन और अन्य सामान ज़ब्त किए हैं।