स्पा व मसाज पार्लरों में सीसीटीवी कैमरे लगाना निजता के उल्लंघन जैसा होगा: मद्रास हाईकोर्ट

मद्रास हाईकोर्ट ने कहा है कि स्पा व मसाज पार्लरों में संदेह के आधार पर सीसीटीवी कैमरे लगाना 'लोगों की निजता के उल्लंघन' जैसा है। कोर्ट ने एक स्पा मालिक की याचिका का निपटारा करते हुए कहा, "जब तक कि कानूनी अनिवार्यता नहीं हो, कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जा सकते हैं। यह अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है।"