नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर-53 स्थित एक स्पा सेंटर में गुरुवार को आग लगने से वहां काम करने वाली एक महिला समेत दो कर्मचारियों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण स्पा कुछ समय से बंद था और दोनों कर्मचारी वहां सफाई करने गए थे। पुलिस के अनुसार, "आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी...और तेज़ी से...फैल गई।"