स्पाइना बिफिडा के साथ जन्मी 20-वर्षीय ब्रिटिश युवती ने अपनी मां के डॉक्टर पर मुकदमा कर कहा है कि उन्हें उसका जन्म नहीं होने देना चाहिए था। एवी टूम्ब्स ने हर्जाने में लाखों पाउंड मांगे हैं। स्पाइना बिफिडा दुर्लभ कंडिशन है जिसमें बच्चे की रीढ़ और रीढ़ की हड्डी गर्भ में विकसित नहीं होती जिससे स्थाई विकलांगता हो जाती है।