स्पाइसजेट का विमान टेक ऑफ से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर इलेक्ट्रिक पोल से टकराया

दिल्ली एयरपोर्ट पर जम्मू के लिए टेक ऑफ से पहले स्पाइसजेट का विमान सोमवार को पुशबैक के दौरान एक इलेक्ट्रिक पोल से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के अनुसार, विमान के दाएं पंख का ट्रेलिंग ऐज पोल के काफी करीब आ गया था जिसके चलते उसका एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। एयरपोर्ट प्रबंधन ने मामले में जांच का आदेश दिया है।