स्पाइसजेट की उड़ान 12 घंटे लेट होने पर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बुधवार को करीब 250 यात्रियों को मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में चढ़ने के लिए 12-घंटे से अधिक इंतज़ार करना पड़ा। उड़ान का टेक ऑफ टाइम सुबह 5 बजे था जिसे 3-बार रीशेड्यूल किया गया। एयरपोर्ट पर यात्रियों के ज़बरदस्त हंगामा का वीडियो सामने आया है जिसमें वे एयरलाइन स्टाफ से बहस करते दिख रहे हैं।

Load More