स्पाइसजेट के 90 पायलट को बोइंग 737 मैक्स उड़ाने से डीजीसीए ने रोका, कहा- फिर लेंगे ट्रेनिंग
डीजीसीए ने स्पाइसजेट के 90 पायलट्स के बोइंग 737 मैक्स विमान उड़ाने पर रोक लगाई है और उन्हें अनफिट पाकर दोबारा ट्रेनिंग लेने को कहा है। डीजीसीए के डायरेक्टर-जनरल अरुण कुमार ने कहा, "इससे...मैक्स विमान का संचालन प्रभावित नहीं होगा। स्पाइसजेट फिलहाल 11 मैक्स विमान उड़ाता है...जिनके लिए लगभग 144 पायलट चाहिए...मैक्स के 650 ट्रेन्ड पायलट में से 560...उपलब्ध रहेंगे।"