स्पाइसजेट के विमान की कोलकाता में हुई आपात लैंडिंग, पायलट ने हवा में देखा था टूटा ब्लेड

कुल 178 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स के साथ बैंकॉक जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान की सोमवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। दरअसल, पायलट ने उड़ान के दौरान इंजन का टूटा ब्लेड देखा था जिसके बाद एयरपोर्ट पर दमकल, ऐम्बुलेंस और इमरजेंसी टीमों को अलर्ट पर रखा गया था। बाद में सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।