स्पाइसजेट ने 80 पायलट को बिना वेतन छुट्टी पर भेजने के बाद पायलटों का वेतन 20% बढ़ाया

स्पाइसजेट ने बताया है कि वह अक्टूबर से अपने पायलटों के वेतन में 20% की बढ़ोतरी करेगी। इससे पहले एयरलाइन ने बताया था कि उसने लागत को कुछ कम करने के लिए बतौर अस्थाई उपाय 80 पायलटों को बिना वेतन छुट्टी पर भेजा है। स्पाइसजेट को कथित तौर पर ईसीएलजी योजना के तहत ऋण की पहली किस्त मिल चुकी है।