स्पाइसजेट ने 'ग्रेड' के हिसाब से शुरू किया वेतन भुगतान; लगातार दूसरे महीने देर से दी सैलरी

विमानन कंपनी स्पाइसजेट के कर्मचारियों ने लगातार दूसरे महीने देरी से वेतन मिलने का आरोप लगाया है। वहीं, कंपनी का कहना है कि उसने सैलरी का भुगतान 'ग्रेड' के हिसाब से करना शुरू किया है। कंपनी ने आंतरिक बातचीत में भुगतान में देरी पर कहा कि 'ईंधन की कीमत में बेतहाशा वृद्धि' के चलते 'पिछले कुछ महीने मुश्किल रहे हैं'।