स्पेन के 112-वर्षीय फुएंते गार्सिया बने दुनिया के सबसे उम्रदराज़ जीवित पुरुष

गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, स्पेन के 112-वर्षीय सैटर्निनो डे ला फुएंते गार्सिया दुनिया के सबसे उम्रदराज़ जीवित पुरुष बन गए हैं। शू-मेकर का काम कर चुके गार्सिया का जन्म 11 फरवरी 1909 को हुआ था और उनके परिवार में 14 नाती/नतिनी व 22 परनाती/परनातिन हैं। उन्होंने 'शांत जीवन जीने' को अपनी लंबी उम्र का राज़ बताया है।