स्पेन के खिलाफ 83वें मिनट में जर्मनी के गोल के बाद 1-1 से ड्रॉ हुआ फीफा विश्व कप का मैच

फीफा विश्व कप 2022 में ग्रुप ई में शामिल जर्मनी और स्पेन के बीच रविवार को खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। सब्स्टीट्यूट के तौर पर आए स्पेन के फॉरवर्ड अल्वारो मोराटा ने 62वें मिनट में अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई जिसके बाद 83वें मिनट में जर्मनी के गोल के बाद मैच ड्रॉ हो गया।