फीफा विश्व कप-2022 में स्पेन के खिलाफ जापान के विवादित गोल का एक वीडियो वायरल हुआ है। परिणाम बदलने वाले इस गोल के कारण विश्व कप से जर्मनी बाहर हो गया है। गोल होने से पहले असिस्ट के समय गेंद के लाइन से बाहर होने के कारण रेफरी ने इसे खारिज कर दिया था लेकिन वीएआर ने निर्णय पलट दिया।