स्पेन के पूर्व राजा को सेक्स ड्राइव घटाने के लिए महिला हार्मोन दिए गए थे: पूर्व पुलिसकर्मी

स्पेन में ब्लैकमेल के आरोपी पूर्व पुलिस आयुक्त जोस मैनुअल विलारेजो का दावा है कि देश के पूर्व राजा जुआन कार्लोस को सेक्स ड्राइव घटाने के लिए 'टेस्टोस्टेरोन ब्लॉकर और महिला हार्मोन' का इंजेक्शन लगाया गया था। बकौल विलारेजो, यह नैशनल इंटेलिजेंस सेंटर के पूर्व प्रमुख का आइडिया था क्योंकि उनकी सेक्स ड्राइव को देश के लिए खतरा माना गया।