स्पैनिश द्वीप ला पाल्मा में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद ली गई हालिया तस्वीरों में ज्वालामुखी का लावा आसमान में काफी ऊंचाई तक जाता दिखा जिससे आकाश में ज़हरीले राख के बादल नज़र आए। घरों को अपनी चपेट में लेते हुए लावा धीरे-धीरे पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। एक अन्य तस्वीर में लॉस लानोस डी एरिडन में ज्वालामुखी विस्फोट दिखा।