inshorts

स्पेन में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद लावा के बीच सही-सलामत खड़े मकान की तस्वीर हुई वायरल

स्पेन के कैनरी द्वीप पर ज्वालामुखी विस्फोट के बाद बहते लावा के बीच सही सलामत खड़े एक घर की एक तस्वीर वायरल हो गई है। सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे 'मिरेकल हाउस' कहा है। रविवार को ज्वालामुखी फटने के बाद से 200 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है और करीब 6,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।