यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के अंतरिक्ष यात्री एंड्रेयस मोगेन्सन द्वारा इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन से ली गई दुर्लभ तूफान की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। ईएसए ने कहा, "एंड्रेयस एक रेड स्प्राइट परिघटना को कैप्चर करने में कामयाब रहे जिसे ट्रांज़िएंट ल्यूमिनस इवेंट कहा जाता है...और यह परिघटना ज़मीन से 40-80 किलोमीटर ऊपर (थंडरक्लाउड्स के पास) घटित होती है।"