स्पेसX की महिला कर्मचारियों को ब्रा साइज़ से आंकते हैं मस्क: यूएस में दर्ज मुकदमा

स्पेसX के 8 पूर्व कर्मचारियों द्वारा अमेरिका में दायर किए गए एक मुकदमे के अनुसार, एलन मस्क कंपनी की महिला कर्मचारियों व अन्य महिलाओं को यौन वस्तु समझते हैं और उन्हें उनके ब्रा साइज़ से आंकते हैं। मुकदमे के अनुसार, मस्क और कंपनी के शीर्ष अधिकारी एक वीडियो में सहकर्मियों को स्पैंक करने के बारे में बताते हुए दिखे थे।