स्पेसX ने आईएसएस जाने वाले कैप्स्यूल का प्रक्षेपण तय समय से 2.5 मिनट पहले किया रद्द
स्पेसX ने सोमवार को इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) जाने वाले कैप्स्यूल का प्रक्षेपण अपने तय समय से 2.5 मिनट पहले तकनीकी दिक्कत के चलते रद्द कर दिया। इस कैप्स्यूल के ज़रिए अमेरिका व रूस के 3 अंतरिक्षयात्रियों और यूएई के एक क्रूमेट को आईएसएस भेजा जाना था। अब कैप्स्यूल को आईएसएस भेजे जाने का अगला स्लॉट मंगलवार को है।