inshorts

स्पेसएक्स ज़्यादा-से-ज़्यादा 10 साल में इंसान को मंगल पर उतार देगी: एलन मस्क

स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने कहा है, "कम-से-कम 5 साल और अधिक-से-अधिक 10 साल में स्पेसएक्स एक इंसान को मंगल ग्रह पर उतार देगी।" उन्होंने कहा कि स्टारशिप (जिसके ज़रिए इंसान को मंगल पर भेजा जाएगा) अब तक का सबसे आधुनिक और जटिल रॉकेट है। बकौल मस्क, "फिलहाल कितनी भी रकम आपको मंगल पर नहीं पहुंचा सकती है।"