अमेरिकी शेपवियर फर्म स्पैन्क्स की सीईओ सारा ब्लेकल ने सभी कर्मचारियों को दुनिया में कहीं भी यात्रा के लिए प्लेन के दो फर्स्ट क्लास टिकट और $10,000 नकद देने की घोषणा की है। ब्लैकस्टोन के स्पैन्क्स में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए सहमत होने के बाद यह घोषणा हुई है। बकौल सारा, "चाहती हूं...हर कर्मचारी इस पल का जश्न मनाए।"