भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में स्पोर्टिंग विकेट तैयार करने को लेकर ग्राउंड्समैन को ₹35,000 की प्रोत्साहन राशि दी है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने मैच के बाद प्रेस बॉक्स में घोषणा की, "हम आधिकारिक घोषणा करना चाहते हैं...द्रविड़ ने हमारे मैदानकर्मियों को व्यक्तिगत तौर पर ₹35,000 दिए हैं।"