inshorts

'स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड' मॉडल ने ट्विटर पर केस कर मांगे ₹74 करोड़, कहा- कॉपीराइट उल्लंघन हुआ

मैगज़ीन 'स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड' की स्विमसूट मॉडल जेनेवीव मॉर्टन ने अमेरिका में ट्विटर पर मुकदमा दायर कर बतौर हर्ज़ाना कम-से-कम $10 मिलियन (करीब ₹74 करोड़) मांगे हैं। दक्षिण अफ्रीकी मॉडल के मुताबिक, ट्विटर के एल्गोरिदम ने अन्य यूज़र्स द्वारा पोस्ट की गईं उनकी तस्वीरों के मामले में कॉपीराइट का उल्लंघन किया। बकौल मॉर्टन, ट्विटर ने उनकी कॉपीराइट सामग्री देरी से हटाई।