inshorts

स्मृति ईरानी ने संविधान दिवस पर शेयर किया पीएम मोदी का साल 1999 का हस्तलिखित नोट

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1999 में हस्तलिखित एक नोट शेयर किया है। नोट में पीएम ने लिखा था, "संविधान के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस बात पर राष्ट्रव्यापी चर्चा की आवश्यकता है कि क्या हमारे कर्तव्य या हमारे अधिकार राष्ट्र को आगे ले जा सकते हैं?"