स्मृति मांधना ने बनाया टी20I क्रिकेट का अपना सर्वाधिक स्कोर
भारतीय महिला टीम की ओपनर स्मृति मांधना ने सोमवार को महिला टी20 विश्व कप-2023 में आयरलैंड के खिलाफ 56 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली जो टी20I में उनका सर्वाधिक स्कोर है। इस पारी में मांधना ने 3 छक्के और 9 चौके लगाए। मांधना ने अब तक 115 टी20I मैचों में कुल 2,800 रन बनाए हैं।