स्मृति व दीप्ति ने बीसीसीआई अवॉर्ड्स में जीते बेस्ट इंटरनैशनल विमेन्स क्रिकेटर के अवॉर्ड्स
बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह 'नमन 2024' में वर्ष 2019 से वर्ष 2023 के लिए बेस्ट इंटरनैशनल विमेन्स क्रिकेटर अवॉर्ड की घोषणा की गई है। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को वर्ष 2019-20 और 2022-23 के लिए बेस्ट इंटरनैशनल क्रिकेटर (विमेन्स ) चुना गया है। वहीं, भारतीय ओपनर स्मृति मांधना को वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए यह अवॉर्ड मिला है।