प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 का शुभारंभ करते हुए कहा कि योजना के तहत शहरों से कूड़े के पहाड़ पूरी तरह हटाए जाएंगे। उन्होंने कहा, "ऐसा ही एक पहाड़ लंबे समय से दिल्ली में भी है, यह भी हटने का इंतज़ार कर रहा है।" बकौल प्रधानमंत्री, "आज भारत रोज़ाना 1 लाख टन वेस्ट प्रोसेस कर रहा है।"