स्वच्छता अभियान में बाधा डालने वालों को फांसी दे देनी चाहिए: बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा
बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने शनिवार को कहा कि जो लोग स्वच्छता अभियान में बाधा डालते हैं उन्हें जीने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, "कल अखबार में पढ़ा किसी ने डस्टबिन में आग लगा दी...इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता। ऐसे लोगों को फांसी दे देनी चाहिए।" मिश्रा ने रीवा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।