inshorts

स्वतंत्रता दिवस पर बडगाम में ग्रेनेड हमला करने के मामले में 2 हाइब्रिड आतंकी हुए अरेस्ट

स्वतंत्रता दिवस पर बडगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बताया है, ''आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहन को...ज़ब्त कर लिया गया है। जांच जारी है।'' गौरतलब है, 15-अगस्त को गोपालपोरा में हुए ग्रेनेड हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया था।