inshorts

स्वदेशी 6जी तकनीक को 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में लॉन्च करने का लक्ष्य है: सरकार

केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में लॉन्च के लक्ष्य के साथ भारत 6जी तकनीक को विकसित करने की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, "6जी को विकसित करने का काम पहले ही शुरू हो चुका है।" बकौल वैष्णव, स्वदेशी 5जी के लॉन्च पर भी काम जारी है।