अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में शनिवार को कथित बेअदबी के मामले में भीड़ द्वारा पीटे जाने के कारण मरने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्य की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में मृतक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने व हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है।