स्वाइन फ्लू के चार मामलों की झारखंड में हुई पुष्टि, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग
झारखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी डॉक्टर भुवनेश प्रताप सिंह ने बताया है कि बोकारो, रांची और गिरिडीह ज़िलों में स्वाइन फ्लू के चार मामलों की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। माना जाता है कि स्वाइन फ्लू सूअरों से फैलता है।