स्वाति मालीवाल समेत 3 नए सांसदों ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ
राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में बुधवार को स्वाति मालीवाल, नारायण दास गुप्ता और सतनाम सिंह संधू ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। सभापति ने बताया कि तीनों में सबसे पहले शपथ लेने वाले मनोनीत सदस्य संधू नए संसद भवन में शपथ लेने वाले पहले सदस्य हैं। गुप्ता व मालीवाल को दिल्ली से निर्विरोध चुना गया था।