स्वास्थ्य संस्थान पूरी तरह बंद होंगे: पुलिस द्वारा डॉक्टरों को 'पीटे जाने' को लेकर फोर्डा
दिल्ली में सोमवार को प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को पुलिस द्वारा 'बर्बर तरीके से पीटे जाने' को लेकर फेडरेशन ऑफ रेज़िडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन (एफओआरडीए/फोर्डा) ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को पूरी तरह बंद करने की घोषणा की है। असोसिएशन ने पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए डॉक्टरों को भी छोड़ने की मांग की है।