केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की सदस्यता वाले एक थिंक टैंक ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर मीशो, शॉपी और स्विगी इन्स्टामार्ट पर मिलने वाली भारी छूट की जांच करने को कहा है। काउंसिल फॉर इंटरनैशनल इकोनॉमिक अंडरस्टेंडिंग (सीआईईयू) के अनुसार, "साक्ष्य हैं कि विदेशी निवेश प्राप्त कई ई-कॉमर्स कंपनियां विक्रेताओं से वस्तुओं के दाम कम करवा रही हैं।"