ऑनलाइन फूड डिलीवरी स्टार्टअप स्विगी के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने बताया है कि 2018 में स्विगी द्वारा अधिग्रहित ग्रॉसरी डिलीवरी स्टार्टअप सुपर डेली की संस्थापक टीम ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सुपर की संस्थापक टीम के पुनीत कुमार, श्रेयस नागदावने और रोहित जैन को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। स्विगी के सह-संस्थापक फणी किशन सुपर के सीईओ बनेंगे।