inshorts

स्विगी, ज़ोमैटो जैसी ऐप्स के डिस्काउंट कूपन की जांच करेगा आयकर विभाग: खबर

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, नए जीएसटी नियमों के तहत आयकर विभाग स्विगी और ज़ोमैटो जैसे ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले डिस्काउंट कूपन की जांच करेगा। नए नियम 1 जनवरी 2022 से प्रभावी होंगे। यह जांच किसी खास डेबिट/क्रेडिट कार्ड या डिजिटल वॉलेट से भुगतान करने पर मिलने वाले डिस्काउंट से संबंधित है।