स्विट्ज़रलैंड की बैंक क्रेडिट सुइस ने सोमवार को दीक्षित जोशी को अपना मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है और यह नियुक्ति 1 अक्टूबर से प्रभावी होगी। जोशी इससे पहले डॉयचे बैंक में पिछले 5-वर्षों से ग्रुप ट्रेज़रर के पद पर थे। गौरतलब है कि जोशी ने 1995-2003 के बीच न्यूयॉर्क और लंदन में क्रेडिट सुइस में काम किया था।