स्विमिंग पूल की नाली में बाल फंसने के बाद 9-वर्षीय बच्ची की ब्राज़ील में हुई मौत

ब्राज़ील में एक 9-वर्षीय बच्ची की अपनी दादी की बर्थडे पार्टी के दौरान स्विमिंग पूल की नाली में बाल फंसने के बाद मौत हो गई। मारियाना डोस अंजोस फारिया घटना के वक्त रिज़ॉर्ट के पूल में तैर रही थी और जब उसे बाहर निकाला गया तब उसकी सांस नहीं चल रही थी। उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।