स्विस ओपन जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला शटलर बनीं पी.वी. सिंधु

पी.वी. सिंधु स्विस ओपन का खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला शटलर बन गई हैं। 26-वर्षीय सिंधु ने थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को फाइनल में 21-16, 21-8 से हराकर 2022 का अपना दूसरा खिताब जीता। साइना नेहवाल 2011 में इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं और उन्होंने 2012 में भी यह खिताब जीता था।