मोहाली (पंजाब) में वेज-नॉनवेज मोमोज़ बनाने वाली फैक्ट्री के अंदर फैली गंदगी का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। रेड के दौरान दिखा कि फैक्ट्री में सड़ी-गली सब्ज़ियों, गंदे पानी, फंगस लगी पत्तागोभी और खराब तेल से मोमोज़ बनाए जा रहे थे। फैक्ट्री के फ्रिज में कुत्ते का कटा हुआ सिर भी मिला। अधिकारियों ने जांच के लिए सैंपल लिए हैं।