सड़क के गड्ढे में लोगों ने 'छम-छम' गाने पर एमपी में किया डांस, बताया- 2017 से नहीं बनी है सड़क
सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश का एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग सड़क के बड़े गड्ढे में भरे पानी में 'छम-छम' और 'गोवा वाले बीच' गानों पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। एक शख्स ने इसे लेकर बताया, "यह एक प्रदर्शन है...यह सड़क मुख्य राजमार्ग को जोड़ती है...हम 2017 से इसके बनने के लिए...विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।"